गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस को शुक्रवार की शाम सफलता मिली। उसने 10000 के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के क्रम में गहमर थाना पुलिस क्षेत्र के देवल से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर इटावा जिल के इकदिल थाना के रितोंर निवासी मोहित है। उन्होंने बताया कि अपने साथियों के साथ बीते 31 मार्च को डीसीएम से मोहित मवेशियों को लेकर जा रहा था। इस दौरान छः अभियुक्तों कि गिऱफ्तार कर लिया गया था। जबकि मोहित फरार हो गया था। फरार अभियुक्त की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। इसी क्रम में इसकी गिरफ्तारी करने में पुलिस को सफलता मिली। यह दस हजार का इनामी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, विक्रमाजीत पाल, राजेश कुमार शामिल थे।