ग़ाज़ीपुरधर्म

डीएम – एसपी ने महाहर धाम का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए दिशा- निर्देश

गाजीपुर।हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार तथा वर्ष-2026 का पहला त्यौहार महाशिवरात्रि से शुरू होकर छठ पूजा पर्व पर जाकर समाप्त होता है। इसी उद्देश्य से दिनांक 15 फरवरी, 2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के समस्त शिव मन्दिरों पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुचकर माथा टेकेंगे। महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि, शान्ति जीवन जीने की कामना मांगते है। काफी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़-भाड़ रहेगी। शिव मन्दिरो पर शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाय। उन्होने कहा कि महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाय, एवं वाहन पार्किग की जगह को चिन्हित कर सुनिश्चित कर लिया जाय, एवं पार्किग स्थल एवं आने-जाने वाले रास्तो पर कोई विद्युत तार लटका न हो पहले से ही निरीक्षण कर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। मन्दिर की साफ-सफाई  हेतु मन्दिर प्रबन्धन/आयोजको से संवाद कर वहा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि मन्दिर मे पानी न लगे एवं फिसलन न हो, शौचलय की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की मन्दिर के आस-पास कोई भी छुट्टा पशु न रहें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की महाशिवरात्रि के दिन मेडिकल टीम के साथ कन्ट्रोल रूम, पी0ए0सिस्टम अवश्य बनायी जाय। पुलिस अधीक्षक ने संबन्धित को निर्देशित किया की मन्दिर में प्रवेश के लिए महिला एवं पुरूष की अलग-अलग लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाय, एवं मन्दिर परिसर में खोया पाया केन्द्र बनाया जाय। मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं अन्य संबन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।