अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। वाराणसी-भटनी रेल मार्ग पर हुरमुजपुर हाल्ट स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय श्याम बिहारी यादव की मौत हो गई। वह शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के निवासी थे।सूचना पर बहरियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मुंबई में ट्रक चालक था और दो दिन पहले ही गांव आया था। घटना के बाद पत्नी, बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।