अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया
![](https://theghazipurkhabar.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230113-WA0152.jpg)
मौधा (गाजीपुर) सैदपुर ब्लाक क्षेत्र के ददरा ग्राम सभा में आकाश सिंह व सुमित सिंह ने आज असहायों में कंबल वितरण किया। कई वर्षों से आकाश सिंह व सुमित सिंह दोनो युवक ने ठंड के समय में कंबल वितरण करते आ रहे है। उसी क्रम में आज शुक्रवार को कंबल वितरण किए। जो ग्रामवासी कंबल खरीदने में सक्षम नहीं है या जिनके पास नही है उनको ये कम्बल वितरित करते है । सैदपुर ब्लाक के वीडियो त्रिवेणी राम व सचिव भूपेन्द्र सिंह द्वारा पूरे क्षेत्र के कई ग्राम सभा के 170 लोगों को उनके हाथो से कंबल वितरण करवाए ।मौके पर संतोष सिंह,अश्वनी सिंह,पप्पू सिंह,हरिशंकर सिंह ,सुरेंद्र सिंह,तूफानी सिंह आदि लोग मौजूद रहे