अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
जमानिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानिया पुलिस ने मु0अ0सं0 391/25 से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 03 जनवरी 2026 को ग्राम बघरी से अभियुक्त काशी पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम बघरी, थाना जमानिया को चेकिंग के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

