अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाई गई होली

 

भांवरकोल( गाजीपुर)  ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को रंगों का त्यौहार होली का पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही होली शुरू हो गई और बच्चों-युवाओं, महिलाओं की टोली अलग-अलग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेलने में मस्त हो गई। शाम को सभी गांवों में सभी दरवाजे पर होली गायक समूहों में होली गीत गाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोग अबीर गुलाल से सराबोर दिखे। लोगों के घरों में होली पर विशेष व्यंजन बनाए गए और लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली को लेकर लोगों में काफी उल्लास देखा गया। सभी धर्मों व वर्ग के लोगों ने होली पर्व पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली की बधाई दी और गुलाल लगाया। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क रहा। एसडीएम मनोज कुमार पाठक, सीओ अतर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। क्षेत्र के सभी प्रमुख चट्टियों चौराहों पर पुलिस व्यवस्था मुस्तैद दिखी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दलबल के साथ गश्त करते नजर आए ।