गोवध अधिनियम के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भांवरकोल (गाजीपुर )स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेरपुर – कुंन्डेसर मार्ग पर बनी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की पुलिया के पास गोवध अधिनियम के वांछित को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार रविंद्र कुमार पुत्र कांता प्रसाद निवासी गद्दोपुर थाना मडियांहू जनपद जौनपुर का रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय अपने हमराही के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे । इस बीच एक सूचना के आधार पर शेरपुर – कुंन्डेसर मार्ग के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की पुलिया के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ लगभग एक वर्ष पूर्व गोवध अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसे आज गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय, कां0 संतोष कुमार थे।

