अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: ट्रिपल मर्डर कांड का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

गाजीपुर: थाना गहमर पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को हुए ट्रिपल मर्डर मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को गहमर रेलवे स्टेशन बारा रोड पर चेकिंग के दौरान अमरजीत कुमार सिंह उर्फ बबुआ (28) निवासी खेलू राय पट्टी, थाना गहमर को पकड़ा।पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की टीम ने की।