अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। सड़क किनारे गम्भीर रूप से घायल हालत में मिली महिला

गाजीपुर। सड़क किनारे गम्भीर रूप से घायल हालत में एक महिला मिली है।महिला का गला धारदार हथियार से कटा मिला है।मामला करंडा थाना क्षेत्र के गोशिन्देपुर का है।महिला के साथ रेप के बाद हमले की आशंका जताई जा रही है।घायल महिला को इलाज के लिए बीएचयू भेजा गया है।गम्भीर रूप से घायल महिला की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव की 32 वर्षीया सुमित्रा देवी के रूप में हुई है।महिला अपने घर से 30 किलोमीटर दूर कैसे और क्यों पहुंची।पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नही दी है।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुआ है।