अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह 22 मार्च को, तैयारी को लेकर बैठक

 

गाजीपुर । श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट के तत्वाधान में दिनांक 22 मार्च  को होने वाले होली मिलन समारोह के कार्यक्रम की तैयारी के उद्देश्य से संस्था के पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जनों की एक बैठक श्री चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। बैठक का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। जिसमें मशहूर कवियों से भाग लेने का अनुरोध करते हुए उनसे अनुमति प्रदान कर ली गई है, इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं गोरखपुर के मेयर मंगलेश श्रीवास्तव  होंगे । मंत्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 22 मार्च को 5:00 बजे से आयोजित होने वाली इस होली मिलन समारोह में इस बार अनूठा प्रयास करते हुए निमंत्रण पत्र नहीं बांटने का निर्णय लिया गया है। और समाचार-पत्र एवं सोशल मीडिया द्वारा ही आमंत्रण मानकर आम जनमानस से इस समारोह में सहभागी करने का निवेदन किया गया है ।संस्था के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि होली का उत्सव सभी जातियों एवं वर्गों का उत्सव है जिसमें समाज के सभी वर्गों को बिना किसी संकोच के सहभागी करना चाहिए ऐसे पर्व के अवसर पर निमंत्रण पत्र की अपेक्षा करना उचित नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अजय श्रीवास्तव ने समाज के सभी वर्गों से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में उल्लास पूर्वक सहभाग करें और इसको सफल बनाने में हम सब का सहयोग करें होली के उत्सव की यह सबसे बड़ी खूबसूरती है जो समाज को एक रंग में रंगने का सीधा उदाहरण है इस अवसर प्रमुख रूप से नीरज श्रीवास्तव ,प्रमोद सिन्हा, रवि श्रीवास्तव ,अभिषेक श्रीवास्तव एडवोकेट ,सुशील वर्मा ,मुनेंद्र श्रीवास्तव ,अनिल श्रीवास्तव ,संजीव श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव(मोनू), सुनील दत्त, अंजनी श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव सभासद ,अजीत नारायण लाल, नितिन आनंद ,विभोर श्रीवास्तव टिल्लू ,अनिल श्रीवास्तव स्वामी, कमलेश श्रीवास्तव सभासद, अंजनी श्रीवास्तव, रज्जन श्रीवास्तव ,युवा अध्यक्ष संजीव अरुण श्रीवास्तव ,मुनेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद झुन्ना ,क्षितिज श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।