गाजीपुर। बाल गंगाधर तिलक की 169वीं जयंती पर बच्चों को किया गया सम्मानित

मुहम्मदाबाद (गाज़ीपुर)। राष्ट्रवादी विचारक, समाज सुधारक, विधिवेत्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 169वीं जयंती पी.आर. इंटरनेशनल स्कूल, करीमुद्दीनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बच्चों को सम्मानित कर उनके उत्साहवर्धन के साथ देशप्रेम का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक किसान नेता कृष्णा नन्द राय तथा प्रमुख समाजसेवी विनोद राय रहे, जिन्हें करईल क्षेत्र का गांधी कहा जाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।समाजसेवी विनोद राय ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती को भारत रत्न देने की मांग दोहराई। उन्होंने बताया कि बिहार से राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन इस मांग को सदन में उठाया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष रामाश्रय राय ने की, जबकि संचालन न्यास के सचिव अरुण कुमार राय ‘आज़ाद’ ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —संस्था के संस्थापक शशिधर राय, कार्यकारी अध्यक्ष ओम नारायण प्रधान, कोषाध्यक्ष विपुल राय, पी.आर. स्कूल के प्रधानाचार्य, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा रासबिहारी राय, राजेन्द्र प्रसाद राय, निखिल राय, दैनिक जागरण के संपादक ओम प्रकाश पांडेय, पत्रकार कृष्ण कुमार मिश्रा, भाजपा भांवरकोल के मंडल उपाध्यक्ष राकेश रंजन राय एवं स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं।

