अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्या

गाजीपुर । एक पिता ने मामूली बात पर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।घर मे नहाने के मामूली विवाद में पिता ने अपने नौजवान बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी।मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का है।जहाँ रहने वाला सलमान अपने काम के बाद घर पहुंचा तो नहाने के लिए बाथरूम में जाने लगा।इसी दौरान उसके पिता शहाबुद्दीन ने उसे बाद में नहाने के लिए कहा,लेकिन बेटे ने तुरंत नहाने की जिद की।इस बात को लेकर पिता पुत्र दोनों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान पिता शहाबुद्दीन ने बेटे सलमान पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में बुरी तरह घायल सलमान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।फिलहाल मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना से गांव वाले हैरान है।