अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। पति ने पत्नी की प्रेमी से करायी शादी

 

गाज़ीपुर । करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहिता और उसके प्रेमी को पति के परिवार वालों और ग्रामीणों ने खेत में पकड़ा। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।घटना 18 जून की शाम की है। जमुआव गांव के रोहित की शादी 2023 में प्रियंका नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद दंपति नोएडा चले गए। वहां रोहित एक कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में पड़ोसी गांव का पिंटू गोड भी काम करता था। नोएडा में पिंटू का रोहित के घर आना-जाना शुरू हुआ। इस दौरान प्रियंका और पिंटू के बीच प्रेम संबंध बन गए।
कुछ दिन पहले रोहित अपनी पत्नी के साथ गांव आया। पिंटू भी गांव आ गया था। दो दिन पहले प्रियंका ने रोहित को दवा लाने भेजा। इस दौरान उसने पिंटू को बुलाया और दोनों पास के खेत में चले गए। गांव के लोगों ने दोनों को देख लिया और परिवार को सूचना दी। ग्रामीणों और परिवार वालों ने दोनों को पकड़कर पास के काली मंदिर में रस्सियों से बांध दिया।पूजा लगातार पिंटू के साथ रहने की जिद कर रही थी। पिंटू भी अपनी प्रेमिका से शादी करने पर अड़ा था। अंत में रोहित और उसके परिवार ने दोनों की मांग मान ली। मंदिर परिसर में ही हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह करा दिया गया। बाद में 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ प्रेमी प्रेमिका चले गए।
इसके बाद प्रियंका ने करंडा थाना में अपने पति रोहित और उसके परिवार सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।