अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
गाजीपुर। जीआरपी के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर

गाजीपुर । जीआरपी गाजीपुर ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने मोबाइल चोर जावेद(22) पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र, निवासी राईनी कॉलोनी, रौजा थाना कोतवाली गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ार्म नम्बर 4 से चोरी के तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मोबाइल चोर जावेद की गिरफ्तारी होने से निश्चित ही बढ़ती चोरी जैसे अपराधों में कमी आएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार, हेड.का. महेन्द्र कुमार यादव, हे.का संजय कुमार यादव तथा का. मो.आरिध अंसारी शामिल रहे।

