गाजीपुर। जिला जेल के जेलर और डिप्टी जेलर सस्पेंड

गाजीपुर । जिला कारागार में एक गंभीर मामला सामने आया है। जेल में बंद कैदी विनोद गुप्ता द्वारा अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल कर धमकी देने के मामले में जेलर राकेश वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती को निलंबित कर दिया गया है। डीजी जेल के पीआरओ अंकित कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।मामले की जांच के लिए डीआईजी जेल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीते दिनों शिकायत मिली थी कि आरोपी विनोद गुप्ता एक कोचिंग संचालक है। उस पर बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों के लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप है।पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जेल में बंद विनोद गुप्ता उन्हें फोन कर मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों वरिष्ठ जेल अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

