अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। ओमप्रकाश राय बने बीजेपी के नये जिलाध्यक्ष

गाजीपुर । ओमप्रकाश राय को बीजेपी के नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।बीजेपी कार्यालय में एक कार्यक्रम के तहत नये जिलाध्यक्ष के नाम को घोषणा की।कार्यक्रम में पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने ओमप्रकाश राय को बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की।बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय जिले के रेवतीपुर गांव के रहने वाले है।ओपी राय आरएसएस के खंड कार्यवाह रहे है।बीजेपी के नए अध्यक्ष ओपी राय पार्टी के 2 बार जिला उपाध्यक्ष जबकि 3 बार जिला महामंत्री रह चुके है।इस मौके पर उन्होंने एक निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्त्ता के रूप में अपने पद के निर्वहन का दावा किया।