अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी

 

सैदपुर (गाजीपुर)। बुधवार को सैदपुर के पक्का घाट पर गंगा स्नान के दौरान राजापुर निवासी 22 वर्षीय टोनी विश्वकर्मा डूब गया। वह अपने चार दोस्तों के साथ स्नान करने आया था।टोनी को बचाने में उसका साथी विजय भी पानी में उतरा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस और गोताखोर देर शाम तक टोनी की तलाश में जुटे रहे।बताया गया कि टोनी पुणे में पिता के साथ कारपेंटर का काम करता था और छठ पूजा पर घर आया था। बुधवार को ही उसे पुणे लौटना था। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।