अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत

 

गाज़ीपुर। सैदपुर के औड़िहार स्थित बिड़ला घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 18 वर्षीय पवन राजभर, निवासी दर्बेपुर गांव, की डूबकर मौत हो गई।नहाते समय उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। भाई नीतीश ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दोस्तों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला, जबकि पवन को नहीं बचाया जा सका।
स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। हादसे से गांव में मातम छा गया।