अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

क्षेत्र के शैक्षिक विकास का केंद्र होगा राजकीय महाविद्यालय- प्रो. वी के राय

 

गाजीपुर । नगर के स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने  सोमवार  को जनपद के नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय गहमर के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए प्रो. डॉ. वी के राय ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय की स्थापना से गहमर सहित समीपवर्ती बिहार क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का एक प्रामाणिक अध्ययन केंद्र मिलेगा. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में इस वर्ष कला संकाय के स्नातक(बी ए) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया जा रहा है, हमारा प्रयास रहेगा की कक्षाएं सुचारु ढंग से चलें ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जा सके। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि शीघ्र ही परिसर में विज्ञान, वाणिज्य और कंप्यूटर संकाय भी संचालित होगी। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी परीक्षित सिंह जी ने कहा कि हमारा प्रयास सफलीभूत हुआ, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के हम आभारी हैं, प्राचार्य  को जो भी सहयोग, जनसहयोग की अपेक्षा होगी वह उन्हें दिलाया जाएगा।यह जानकर कि महाविद्यालय के प्राचार्य आज पदभार ग्रहण कर रहे हैं,पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई सैकड़ो लोग महाविद्यालय पर उपस्थित हुए, महाविद्यालय के प्राचार्य को बधाई देते हुए सहयोग और समर्थन जारी रखना का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रो. अजय राय, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ‘अनंग’, डॉ. विजय कुमार ओझा, एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के प्रधान बलवंत सिंह बाला, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, पथरा गांव के प्रधान बबलू प्रधान, कुणाल, आयुष उपाध्याय सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।