अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

कवि संजीव त्यागी का खंडकाव्य ” अष्ट बलिदानी ” का बिमोचन

 

भांवरकोल (गाजीपुर) गंगा मइया की जय कहकर,शिवपूजन कूद पड़े जल में,पीछे हो गया हुजूम पार उस भागड़ से पल दो पल में। उत्साह बढ़ा, कुछ और चले आ गया शेरपुर खुर्द,स्वागत को प्रस्तुत मिले जहा,नव युवकों के दल ठाव -ठाव ..यह है पँक्तिया है भोजपुरी के कवि संजीव कुमार त्यागी की खण्डकाव्य कृति ‘अष्ट बलिदानी’ की जिसका विमोचन मंगलवार को शेरपुर कला महावीर मन्दिर परिसर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के हाथों विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ सैकड़ो की संख्या में शिक्षक , बुद्धिजीवी , समाजसेवी शामिल रहे।वक्ताओ ने सवर्प्रथम 18 अगस्त सन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलन करो या मरो में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देकर याद किया। वक्ताओं ने इनसे देश प्रेम की प्रेरणा लेने की बात कही।देशभक्ति बचपन से ही कूट-कूट कर भरी थी। युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों के जीवन से देश सेवा की सीख लेनी चाहिए।न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगाई।और ये राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं, जो हमें सदैव राष्ट्र की सेवा और एकता के लिए प्रेरित करते रहेंगे। जो अष्ट बलिदानी पुस्तक के माध्यम से शहीदो के वीरगथाओ को आसानी से समझा जा सकता है।
कवि संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि अष्ट शहीदों व सैकड़ो सेनानियों के बलिदानियो के परिजनों की भावनाओं को बहुत अंदर तक महसूस करके मैंने उसे शब्दो मे उकेरने की कोशिश की है। अष्ट बलिदानी पुस्तक के माध्यम से शेरपुर के शहीदों व सेनानियों को राष्ट्र में पहचान मिल सके।और आने वाली पीढ़ियो अपने शहीदों के बलिदानियों को याद रख सके। इसके पूर्व शहीद पार्क में पहुचकर शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। कार्यक्रम के संयोजक मनीष कुमार राय ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र राय व आंगतुकों के प्रति आभार मिथलेश राय ने व्यक्त किया। संचालन की भूमिका बाला जी राय ने निभायी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू, पूर्व प्रधान लल्लन राय, हेमनाथ राय, कवि सतेंद्र यादव,दीनबन्धु उपाध्याय, जयशंकर राय,श्याम नारायण राय डॉ0 आलोक कुमार राय, स्वदेश राय सपन,रब्बन राय, ,आशीष राय सिंटू, चंदन राय, शशिशेखर राय,सीताराम राय, राकेश राय, बुचू उपाध्याय,आशीष राय,अमरनाथ राय,त्रिलोकी राय,मुकुंद राय,अंकुर राय आदि लोग मौजूद थे।