अन्य खबरें
एनसीसी दिवस पर ब्लड डोनेशन कैम्प का हुआ आयोजन

गाजीपुर । एनसीसी डे के उपलक्ष्य में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।गाजीपुर पीजी कालेज में 92 यू पी बटालियन की ओर से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न स्कूल कालेजों के एनसीसी कैडेट्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।रक्तदान शिविर के दौरान एनसीसी कैडेट्स में उत्साह नजर आया,और तमाम कैडेट्स ने रक्तदान किया।

