अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

अविनाश ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफल हो बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

भांवरकोल( गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकोहा (भदौरा) निवासी अविनाश सिंह कुशवाहा पुत्र वंशनारायण सिंह कुशवाहा ने कल शाम घोषित यूपी पी सी एस-2023 की परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र और जनपद के नाम को रौशन किया है। डिप्टी जेलर के पद पर चयनित अविनाश सिंह कुशवाहा ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा क्रमशः सन् 2012और 2014 में आर एस कनवेंट स्कूल वाराणसी और बीटेक( इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ) राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर से सन् 2019मे किया।ठेठ देहात की माटी में जन्मा यह प्रतिभावान छात्र तीसरे प्रयास में डिप्टी जेलर के पद हासिल किया है और उसने बताया कि आगे भी कठिन परिश्रम कर आई ए एस अफसर बनकर देश व समाज सेवा करने का है। अविनाश की इस उपलब्धि पर स्थानीय क्षेत्र में खुशी छायी हुई है और उसे बधाई देते देने वालों का तांता लगा हुआ है।