अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
अधिकारियों ने क्षेत्र में किया चक्रमण

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी अतर सिंह व तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को भ्रमण किया।स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस भी नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रही।पत्र प्रतिनिधि से बात करते हुए क्षेत्राधिकारी ने बताया की नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ सर्कल के सभी थानों के पुलिस बल ने क्षेत्र में चक्रमण किया। इसके साथ ही कई स्थानों पर पैदल रूट मार्च भी किए गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया की वे प्रत्येक क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिए। चारों तरफ माहौल शांतिपूर्ण रहा।

