स्वामी सहजानन्द में वाणिज्य संकाय में युवा उद्यमिता विषयक कार्यशाला सम्पन्न

गाजीपुर । स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, गाजीपुर के वाणिज्य संकाय तथा अविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज शुक्रवार को महाविद्यालय के कुबेरनाथ राय सभागार में यंग इंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्यमिता विकास हेतु प्रायोजित इस कार्यशाला में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।कार्यशाला में आविष्कार फाउंडेशन की कार्यकारी अधिकारी सुश्री श्रेया शुक्ला ने स्टार्ट-अप योजनान्तर्गत व्यवसाय कैसे शुरू करें विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्रों को आवश्यक जानकारी दी । सुश्री शुक्ला ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से युवा उद्वमिता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमे गाजीपुर जनपद से तीन कार्ययोजनाओं का चयन होना है. सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना को 75000रु की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए उद्यमिता के विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवा वर्ग से युवा उद्यमिता के ब्रांड-एम्बेसडर बनने को कहा।कार्यशाला में अविष्कार फाउंडेशन के अन्य कार्यकारी अधिकारी रोहित राज एवम मुदस्सर जी उपस्थित थे। आयुषी सिंह, श्रुति पाण्डेय, वैष्णवी सिंह, प्रिय राय तथा वैष्णवी राय आदि प्रतिभागी छात्राओं ने अपने जिज्ञासा परक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा समाधनात्मक उत्तर दिया गया.इस अवसर पर डॉ. वी के ओझा, डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. जयशंकर राय, प्रो. अजय राय, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. नरनारायण राय, अवधेश पांडेय तथा डॉ. सतीश राय आदि उपस्थित थे। वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. श्याम नारायण राय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

