अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

जच्चा बच्चा की मौत,सीएमओ ने हॉस्पिटल को किया सीज

गाजीपुर । एक प्राईवेट हॉस्पिटल मे इलाज मे लापरवाही का मामला सामने आया है।हॉस्पिटल मे डिलेवरी के लिये आपरेशन मे लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गयी है।मामला सैदपुर के यश हॉस्पिटल का है।जहां डिलेवरी के लिये भर्ती महिला का झोलाछाप डाक्टर ने आपरेशन किया।आपरेशन के दौरान महिला का सीजर करने के बाद झोलाछाप डाक्टर ने हाथ खड़े़ कर दिये।आपरेशन के दौरान जच्चा बच्चा की हालत बिगड़़ गयी तो हॉस्पिटल प्रबंधन ने महिला को दूसरे हॉस्पिटल मे रेफर कर दिया।वाराणसी ले जाते समय जच्चा बच्चा की मौत हो गयी।बताया जा रहा है की मृतक महिला की डिलेवरी के लिये परिजनों ने सैदपुर थाना क्षेत्र के भीतरी मोड़़ स्थित यश हॉस्पिटल मे भर्ती कराया।हॉस्पिटल मे महिला का सिजेरियन के जरिये डिलेवरी की बात कही गयी।हॉस्पिटल मे महिला की डिलेवरी के लिये आपरेशन शुरु किया गया।लेकिन सीजर करने के बाद हॉस्पिटल के डाक्टर ने पूरा आपरेशन करने से हाथ खड़े कर दिये,और केस को रेफर कर दिया।महिला को वाराणसी ले जाते समय जच्चा बच्चा की मौत हो गयी।जिसके बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्राईवेट हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन शुरु कर दिया।परिजनों और ग्रामीणो के हंगामे के बाद हॉस्पिटल संचालक और स्टाफ फरार हो गये।हंगामे की सूचना पर सीएमओ,एसडीएम और सीओ पहुंचे।जिसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया।फिलहाल सीएमओ ने हॉस्पिटल को सीज कर दिया है।हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।सीएमओ ने हॉस्पिटल के पंजीकरण को रद्द करने का निर्देश दिया है।