अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

साबिर अली आईटीआई जखनियां में 12 फरवरी को महिंद्रा एंड महिंद्रा का कैम्पस प्लेसमेंट

गाजीपुर। साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां गाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 12 फरवरी 2026 (बृहस्पतिवार) को प्रातः 9 बजे से संस्थान परिसर में एक भव्य कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra Ltd. (एग्री-डेवलपमेंट सेंटर, महिंद्रा ट्रैक्टर प्लांट, जयपुर) के अधिकृत प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि यह कैम्पस प्लेसमेंट क्षेत्र के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ। कैम्पस प्लेसमेंट में डिप्लोमा अप्रेंटिस, आईटीआई अप्रेंटिस (संबंधित ट्रेड), 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार ₹10,500 से ₹14,950 प्रतिमाह स्टाइपेंड तथा अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं संबंधित मार्कशीट/प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9889340611 एवं 8810996098 पर संपर्क कर सकते हैं।