अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे स्वामी सहजानन्द सरस्वती- प्रो. अजय राय

 

गाजीपुर। भारत वर्ष के किसान आंदोलन के प्रणेता तथा स्वाधीनता आंदोलन के दौरान सामाजिक-राजनैतिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य के शिखर पुरुष स्वामी सहजानन्द सरस्वती (1889-1950) की 74 वीं पुण्यतिथि आज दिनांक- 26 जून, 2024 को स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर में समारोह पूर्वक मनायी गयी।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर स्थित स्वामी जी के मंदिर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा श्रद्धा स्वरूप स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया. पूण्य तिथि पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक तथा अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय राय ने स्वामी जी को दीन-दलित-मजदूर सहित सर्वहारा वर्ग का मसीहा बताया तथा स्वाधीनता आंदोलन के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. समीर राय ने स्वामी जी को भारत मे संगठित किसान आंदोलन का जनक बताते हुए उन्हें खेतिहर मजदूर वर्ग का समर्थक कहा. कार्यक्रम में प्रो. अजय राय, रामधारी राम, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. सुरेश प्रजापति, शशांक राय, सतेंद्र बहादुर राय, समीर राय, शरद राय, संजय कुमार राय आदि उपस्थित थे।