समस्याओं को लेकर सीडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर ।उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला अध्यक्ष राम नगीना यादव एवं वर्तमान जिला मंत्री ईश्वर यादव के नेतृत्व में जिला मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार शाक्य से शुक्रवार को मुलाकात कर महिलाओं के स्थानांतरण पर चर्चा करते हुए उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया! कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बीते माह सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ है जिसमें पुरुषों के साथ ही महिला सफाई कर्मचारियों को अन्य ब्लॉकों में भेजने से उनके सामने कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है! मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया की कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा सुरेश यादव आलोक चौबे विनोद कुमार अनिल यादव संजय अरविंद यादव राकेश मोहन विशाल कुमार राकेश कुमार राजेश यादव राजेश यादव देवकली ओमवीर ,सिंह यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे!