संगठन की मजबूती के लिए संघ के प्रति त्याग और समर्पण बहुत ही आवश्यक है : रोशन लाल

गाजीपुर ।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक आरटीआई परिसर में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सफाई कर्मचारी संघ की एकजुटता के साथ-साथ आय व्यय पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने कहां की बिना एकजुट हुए सफाई कर्मचारी साथियों के किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संघ के प्रति त्याग और समर्पण बहुत ही आवश्यक है। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारी साथियों के ऊपर होने वाले प्रत्येक अन्याय के खिलाफ सफाई कर्मचारी संघ संघर्ष किया है और आगे भी संघर्ष करेगा। सोमनाथ यादव ने कहा कि हम सभी साथियों को आपसी मतभेद भुलाकर कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष राम नगीना यादव एवं कुछ अन्य पदाधिकारियों ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए जिला अध्यक्ष रोशनलाल एवं जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी से मांग किया। इस पर जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने अपने कार्यकाल का आय-व्यय का लेखा-जोखा बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर बैठक में उपस्थित अधिकांश पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहमति प्रदान की गई और आय व्यय का लेखा जोखा पारित किया गया। बैठक में जिला महामंत्री ईश्वर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जवाहिर बिंद, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला संयुक्त मंत्री कामेश्वर रावत, जिला संयोजक अजय कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा, विनोद कुमार बिनोद कुमार, रायसिंहासन, राजकुमार, सुरेश यादव, राजन यादव, राकेश मोहन, अरुण कुमार, छवीनाथ, राजेश यादव, राजनाथ, अनिल, हंसराज, कन्हैया लाल, विशाल, संतोषी राय, जानकी, सीमा भारती, सुनीता यादव, राजेश यादव, शिवकुमार, अनिल कुमार, कृष्ण मुरारी, सुग्रीव राम गजेंद्र बिंद, संजय बिंद, सुमित यादव गोलू आदि सैकड़ों सफाई कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे संचालन जिलामंत्री ईश्वर यादव ने किया।
खबर के लिए संपर्क करें 94158068 25 पर