अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
शैक्षणिक भ्रमण दल को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में भूगोल परिषद द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण दल को प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शैक्षणिक यात्राएं हमारे ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करती हैं। अपने देश के भौगोलिक स्वरूप से परिचित कराती हैं। इस यात्रा में कुल 97 छात्राएं सम्मिलित हैं। यह राजगीर और नालंदा के भौगोलिक एवं सांस्कृतिक को समझने की कोशिश करेंगी। इस अवसर पर भूगोल विभाग के प्रभारी निरंजन कुमार यादव, डा शिखा सिंह, डा अमित यादव एवं मीडिया प्रभारी शिव कुमार जी उपस्थित रहे।

