शाहनिन्द पीर गाजी रहमतुल्ला अलैह का 728 वाँ उर्स संपन्न

मुहम्मदाबाद( गाज़ीपुर ) हजरत शाहनिन्द पीर गाजी का सलाना उर्स बडे़ ही धूमधाम के साथ सकुशल संपन्न हो गया ।बाद नमाज फजिर कुरान खानी एवं 3:00 बजे चादरपोशी गागर चढ़ाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने बाबा की दरगाह पर मन्नते उतारी व चादर चढ़ाई ।मेले में काफी बड़ी संख्या में महिलाएं बड़े बुजुर्ग ने पहुंचकर फतिया पड़ी और अल्लाह पाक से देश में अमन कायम रहने तथा आपसी प्यार बने रहने की दुआ की । वतन हिंद की तरक्की की विशेष रूप से दुआएँ की गयी ।उर्स मुकद्दस में बिहार बंगाल तथा पड़ोसी जिलों बलिया छपरा डुमरांव आरा बक्सर गाजीपुर जिले के जायरीन दरगाह के उर्स मेले में देखे गए । इस अवसर पर कव्वाली का आयोजन भी किया गया । इस उर्स में सभी धर्म के लोग अपनी-अपनी मन्नतें मानने के लिए इस दरगाह में आते हैं और चादर भी चढ़ाते हैं अल्लाह ताला के आशीर्वाद से लोगों की मन्नतें भी पूरी होती है । इस अवसर पर देश में अमन कायम रहे इसके लिए हिंदू मुस्लिम सभी जायरिनों द्वारा प्रार्थना किया गया । उर्स इंतजामियत कमेटी मुहम्दाबाद के नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद चैयरमैन रईश अंसारी,मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी,गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, जयप्रकाश यादव ,पूर्व प्रधान कियामुद्दीन खान, मास्टर जुनैद खान अहकम ग़ाज़ीपुरी, हाफिज जफिर अंसारी , कारी नूर मोहम्मद ,मोहम्मद नूरुद्दीन खान ,मोहम्मद कुतुबुद्दीन खान ,मुमताज अंसारी साहिल युसूफ पुरी आदि लोग मौजूद रहे ।

