अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
शांति व्यवस्था के मद्देनज़र दुल्लहपुर पुलिस ने 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार






गाजीपुर । शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना दुल्लहपुर पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाकर हार-जीत की प्रतिस्पर्धा कर रहे 10 अभियुक्तों को मारकण्डे मोड़ तिरछी से गिरफ्तार किया। किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई उ0नि0 श्रीमन नारायण पाठक के नेतृत्व में की गई।

