विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी

गाजीपुर । विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिरकत की।गाजीपुर जिला पंचायत परिषद सभागार मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मंत्री दयाशंकर सिंह की अगुवाई मे मौन जुलूस भी निकाला गया।जो शहर के मिश्रबाजार स्थित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंच कर खत्म हुआ।इस मौकेप्र मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहाकि देश की अजादिसे पूर्व देश के विभाजन के दौरान पकिस्तान मे रह रहे हिंदुओं पर बड़े अत्याचार हुये,और उनकी निर्मम हत्यायें की गयी।।आजादी के लिये हमारे पूर्वजों ने अत्याचार सहे।जिनकी स्मृति को बनाये रखने और देश की अखंडता के लिये हम स्मृति दिवस मना रहे है।उन्होने कहाकि आज भी पकिस्तान और बांग्लादेश मे हिंदुओ पर अत्याचार हो रहा है।मीडिया के सवालो का जवाब देते हुये मंत्री दया शंकर सिंह ने अयोध्या और कन्नौज रेप काण्ड पर कहाकि दोनो मामलो मे आरोपी सपा के नेता और पदाधिकारी हैं।उन्होने कहाकि दोनो घटनाओं के आरोपियों की तस्वीरें अखिलेश यादव समेत सपा के नेताओं के साथ है।उन्होने कहाकि दोनो मामलों के आरोपी सपा के नेता और पदाधिकारी है।ऐसे मे सपा उनसे किनारा नही कर सकती।उन्होने कहाकि दोनो मामलों मे कानून अपना काम कर रहा है,और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।



