अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने माहपुर रेलवे स्टेशन से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उ0नि0 रविन्द्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अजय कुमार (27 वर्ष), निवासी विक्रमपुर थाना सैदपुर को पकड़ा। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

