अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
मुहम्मदाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद पुलिस ने 30 जनवरी 2026 को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त गौस मुइनुद्दीन उर्फ तन्नु को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पिछले दो वर्षों से फरार था। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

