अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

मुगल शासकों ने हमारी सभ्यता,संस्कृति को मिटाने का काम किया, हमारी सरकार संस्कृति और विरासत बचाने के लिए सर्वे करा रही है: अरुण राजभर

गाजीपुर । सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने ओवैसी के जय फिलिस्तीन के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये देश जय संविधान,जय भारत से चलेगा।अरुण राजभर ने कहा कि ये मुगल शासकों की विचारधाराओं से ग्रसित लोग है।बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर इनके मुंह पर टेप लग जाता है।प्रदेश में लगातार हिन्दू मन्दिरों,देवी देवताओं की मूर्तियां मिलने के सवाल पर अरुण राजभर ने कहा कि मुगल शासकों ने हमारी सभ्यता,संस्कृति को मिटाने का काम किया।जबकि हमारी सरकार संस्कृति और विरासत बचाने के लिए सर्वे करा रही है।भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर मचे सियासी घमासान पर अरुण राजभर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बाबा साहेब के विचारों पर चलना नही चाहते।जबकि पीएम मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों पर स्मारक बनवाये।अरुण राजभर ने कहा कि बाबा साहेब के नाम पर वोट लेने के लिए कांग्रेस और विपक्षी दल होड़ लगाये है।