अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

मुख्य अभियंता वाराणसी जोन द्वितीय मुकेश कुमार गर्ग ने किया बरेजी गांव का दौरा

गाजीपुर । मुख्य अभियंता वाराणसी जोन द्वितीय मुकेश कुमार गर्ग ने विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अंतर्गत करीमुद्दीनपुर उपखण्ड के अंतर्गत बारचवर उपकेंद्र से पोषित बरेजी गांव में संचालित कैंप का दौरा किया। मुख्य अभियंता द्वारा उपखण्ड अधिकारी करीमुद्दीनपुर एवं अवर अभियंता गुड्डू चौहान को बकायेदारों उपभोक्ताओं के विद्युत विच्छेदन कराने हेतु निर्देश दिए गए ।आशीष कुमार अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर द्वारा बताया गया कि खण्ड के अंतर्गत आज तक कुल 2394 उपभोक्ताओं द्वारा 2.5 करोड़ रुपए जमा कराया गया है गाजीपुर मंडल के अंतर्गत कुल 13593 उपभोक्ताओं द्वारा 11 करोड़ की धनराशि एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत जमा कराया गया है।अधीक्षण अभियंता गाजीपुर प्रवीण कुमार द्वारा जो उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है उनसे संयोजन विच्छेदित कराकर लगातार प्रतिदिन निगरानी करने हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।