अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

 

मुहम्मदाबाद। (गाजीपुर ।)नगर स्थित मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर शुक्रवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बाल मेला का आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल रुचिन अग्रवाल ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नेहरू जी के जीवन, कार्यों और बच्चों के प्रति उनके स्नेह पर अपने विचार प्रस्तुत किए।बाल मेला में बच्चों ने खाने-पीने की वस्तुओं, खेल-खिलौनों और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के स्टॉल लगाए, जिनका सभी विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को चॉकलेट और उपहार वितरित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल रूपाली, सुधा त्रिपाठी, अरुण साहू, अभिषेक गुप्ता, फरहत आदि का विशेष योगदान रहा।