माता महाकाली मंदिर परिसर में हुआ सामूहिक हवन पूजन

गाजीपुर। यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में हर माह की भांति इस माह भी माता महाकाली का भविष्य श्रृंगार वह विश्व के कल्याण हेतु हवन पूजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया माता महाकाली के दरबार में स्थानीय लोकगीत कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से गायक आरजू आंचल ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया ढोलक वादक श्री हरि नारायण सिंह यादव , शर्मा जी डॉक्टर अशोक शर्मा ने निमिया के डार मैया गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया वही मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी का दर्शन पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की और दिन रात तक भंडारे का कार्यक्रम चला रहा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर उपस्थित महाकाली मंदिर के अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, नंदलाल गुप्ता , सुशांत राय ,प्रिंस शर्मा, उपेंद्र प्रजापति, मानस सिंह कुशवाहा, नीतीश प्रजापति आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे अंत में महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश ने सबका आभार व्यक्त किया


