
गाजीपुर। नयी बस्ती, विशेश्वरगंज स्थित अति प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से महारुद्राभिषेक, हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।रुद्राभिषेक के उपरांत बाबा भोलेनाथ का मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी सजावट एवं विद्युत झालरों से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। महोत्सव के दौरान आयोजित महाभंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर दीना नाथ सिंह, राम नगीना सिंह, दिलीप देव सिंह, अजीत नारायन लाल, ओंकार लाल, राघवेन्द्र सिंह, प्रमोद जयसवाल, अनिल कपूर, प्रमोद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, नितिन आनंद, आनंद सिंह, अमित जयसवाल, प्रशांत पांडे, संतोष सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, धैर्य आनंद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर संतोष जताया।

