भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला फूंका
भांवरकोल (गाजीपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर अमर्यादित टिप्पणी के बिरोध में मिर्जाबाद चट्टी पर दोपहर भाजपा कार्यकर्ता बृजेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का पूतला फूंका। मल्लिका अर्जुन खड़गे मुर्दाबाद का नारा लगाकर उनके प्रति घोर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर बृजेश सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस की नैया डुब रही है जिससे उसके नेताओं का मानसिक संतुलन खराब हो गया है।इस कारण वे आए दिन अनाप-शनाप वक्तव्य देते रहते हैं। बताते चलें कि बीते कल राज्यसभा में बहस के दौरान जब बलिया राज्य सभा सांसद नीरज शेखर अपना पक्ष सदन के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से रख रहे थे।उस समय उनके बातों से असहमत होते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने उन्हें आपत्तिजनक शब्दो मे जबाब दिया था। खड़गे ने यह बयान नीरज शेखर के पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर के बारे में दिया था।बताते चलें कि चंद्रशेखर भारत के प्रधानमंत्री होने के साथ ही सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से नवाजा गया थे। इस मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि खड़गे व चंद्रशेखर में जमीन आसमान का अंतर है।वे एक ऐसे नेता थे जो बिना किसी दबाव के साफ सथरी राजनीति के कला शिल्पी थे।इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने भी खड़गे के बात की घोर शब्दों में निन्दा किए। इस मौके पर सरजू यादव, प्रधान संघ संरक्षक विमलेश राय, उपेंद्र नेता,प्रजेश राय, मुन्ना टाईगर, नीतेश सिंह,समीर अंसारी,गौतम गुप्ता, रामनिवास ठाकुर, रोहित सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।