भाँवरकोल बीआरसी परिसर में ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

भाँवरकोल (गाजीपुर) विकास खण्ड भाँवरकोल स्थित बीआरसी परिसर में आज ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह रहे।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, संबंधित ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान एवं स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा शासन की विभिन्न शैक्षिक एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
मुख्य अतिथि आनंद राय ने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में सदैव मिलता रहेगा। साथ ही उन्होंने बीआरसी परिसर के कायाकल्प को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही। खण्ड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्र उपस्थिति बढ़ाने तथा ग्राम पंचायतों के सहयोग से विद्यालय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 विद्यालयों, दो दिव्यांग बच्चों तथा गणित क्विज प्रतियोगिता में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त जसदेवपुर के छात्र को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में एआरपी अमित राय एवं नसीम अंसारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखडेहरा के ग्राम प्रधान लाल बहादुर कन्नौजिया ने की तथा संचालन मु. आलिम हुसैन ने किया।इस अवसर पर अशोक राय, राजेश यादव, अम्बिका राम, मोज़म्मिल अंसारी, प्रीतू रंजन, अली हुसैन अंसारी, रीतू राय, शोभा कुमारी, ज्योति राय, ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, समीर पासवान, संजय कुमार, शिक्षक रमाशंकर यादव, पंकज पाण्डेय, तुलसी प्रसाद, यशपाल सिंह, मनीष विशेन, शशिभूषण श्रीवास्तव, रत्नाकर द्विवेदी, सलाहुद्दीन, राकेश यादव, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

