बोर्ड परीक्षा के तनाव से निपटने के उपायों पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में जनपद गाजीपुर के जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव, परीक्षा भय, एकाग्रता की कमी एवं तनाव प्रबंधन के सरल उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि परीक्षा केवल जीवन का एक चरण है, असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है तथा समय पर परामर्श लेकर मानसिक तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक विकारों की पहचान तथा भावनात्मक संतुलन के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु Tele-MANAS टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 (24×7) के बारे में जानकारी दी गई, जहाँ निःशुल्क काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध है।

