अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

बिजली चोरी करने वालों को लगा ‘करंट’ 61 के खिलाफ एफआईआर ,मचा हड़कंप

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आज दिनांक को गाजीपुर शहर,मोहम्दाबाद,एवं करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोने एवं बकाया बिल वसूली हेतु अभियान चलाया गया अभियान के दौरान गाजीपुर शहर में बड़ीबाग,लाल दरवाजा पर अधिक लाइनलॉस क्षेत्र में 10 FIR दर्ज कराई गई। इसके अतिरिक्त रौजा उपकेन्द्र के अंतर्गत चौरही गांव में 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। ।मोहम्दाबाद उपकेंद्र के अंतर्गत हाइलाईन लॉस वाले युसुफपुर फीडर पर 20 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। करीमुद्दीनपुर उपखण्ड के अंतर्गत करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र पर उतरांव क्षेत्र में 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है इसके अतिरिक्त बाराचवर उपकेंद्र के अंतर्गत 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है एवं खैरबारी उपकेंद्र के अंतर्गत 8 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।एक दिन में 61 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने से बिजली चोरी एवं बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।आशीष कुमार अधिशाषी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है जिसमें ब्याज में 90 प्रतिशत तक माफी दी जा रही है अतः बकायेदार उपभोक्ता ब्याज माफी का लाभ उठाकर अपना बकाया विद्युत बिल जमा करा सकते हैं दिसंबर माह में खण्ड में लगभग 30 हजार उपभोक्ताओं से 13 करोड़ की वसूली की गई है। ब्याज माफी योजना 31 जनवरी तक चलेगा इस योजना में जितना जल्दी पंजीकरण कराएंगे उतना अधिक लाभ मिलेगा ।उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की चेकिंग चलती रहेगी।उन्होंने बताया की 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं की बिजली तत्काल काटकर उनको अवगत कराया जाता है और उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया जाता है।इसके अतिरिक्त बड़े स्तर पर उपभोक्ताओं के बिल भी ठीक किए जा रहे है दिसम्बर में लगभग 1000 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए है एवं गलत बिल बनाने वाले 12 मीटर रीडरों को बर्खास्त किया गया है सभी उपभोक्ताओं को सही बिल एवं समय पर बिल देने हेतु दृढ़संकल्पित होकर प्रयास किए जा रहे है।