अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

प्राचीन काली मंदिर में चोरी

गाजीपुर । प्राचीन काली मंदिर में चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।शादियाबाद थाना क्षेत्र के कोइरी गांव में स्थित मन्दिर में चोरी की घटना हुई है।चोरो ने मंदिर में स्थापित काली प्रतिमा का चांदी का मुकुट,नथिया और मन्दिर में लगा घन्टा चोरी कर लिया है।मन्दिर में चोरी की इस वारदात का पता पुजारी को उस समय लगा जब वो मन्दिर की साफ सफाई करने पहुंचे।फिलहाल मामले की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।