प्राचार्या ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

गाजीपुर। राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को एक वनरोपण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्राचार्या प्रोफेसर अनीता कुमारी ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डॉ अकबर ए आजम, डॉ. अमित यादव, डॉ. ग़ज़नफ़र सईद, ओम शिवानी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई, जहां विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए नारे लगाए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस दौरान प्राचार्या प्रोफेसर अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को वनरोपण के महत्व के बारे में बताया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।डॉ. अकबरे आजम ने वनरोपण के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। डॉ. ग़ज़नफ़र सईद ने भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मिस ओम शिवानी ने विद्यार्थियों को इस पहल के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें निरंतर इस दिशा में काम करने की सलाह दी।नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने वनरोपण कार्यक्रम की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की स्थापना होगी। इस रैली के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया

