अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

प्रभारी निरीक्षक ने प्रधानों और व्यापारियों के साथ की बैठक

 

 

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) स्थानीय कोतवाली परिसर में  वृहस्पतिवार को  अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने तथा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के संदर्भ में नवागत कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने पदभार ग्रहण के पश्चात वृहस्पतिवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में क्षेत्र के समिति, व्यापारी, नेता एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बरकरार रखना तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग के संदर्भ में रहा।इस अवसर पर बैठक में कोतवाली प्रभारी ने सबसे पहले लोगों का परिचय प्राप्त किया। उपस्थित लोगों ने नवागत प्रभारी निरीक्षक का स्वागत किया। कोतवाली प्रभारी ने  कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वे हमेशा कठोर कदम उठाएंगे ।इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि गौकशी करने वाले ,महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बक्से नहीं जाएंगे।अतिक्रमण एवं अपराध से संबंधित अन्य बिंदुओं पर वे किसी भी हाल में अपराधियों को नहीं बख्शेंगे ।उन्होंने बताया कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करना होगा तथा अपराधी किसी भी हाल में छोड़े नहीं जा सकेंगे ।कुल मिलाकर पदभार ग्रहण करने के पश्चात ही  प्रभारी निरीक्षक ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की बात कही ।इस अवसर पर नागरिकों के अतिरिक्त कोतवाली के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।