अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
पेंशन रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क

गाजीपुर (भाँवरकोल) अटेवा/एन.एम.ओ.पी.एस. के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार “बन्धु” का एन.पी.एस. एवं निजीकरण भारत छोड़ो रथ यात्रा 5 जून 2023 को गाजीपुर जनपद में प्रवेश करने वाला है। जिसका सर्वप्रथम स्वागत भाँवरकोल ब्लॉक के फखनपुरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास होना तय है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष सरफराज खान के साथ पेंशन बचाओ मंच अटेवा भाँवरकोल की टीम मदरसा के अध्यापकों एवं अन्य अध्यापकों से डोर- टू- डोर सम्पर्क कर उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु आवाहन किया। इस सम्पर्क अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष मु. आलिम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष सेराज अहमद, जिला संगठन मंत्री कन्हैया सिंह यादव, जिला प्रवक्ता अकबर अंसारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हैदर खान इत्यादि उपस्थित रहे।