अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

पुलिस लाइन गाजीपुर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

गाजीपुर । शनिवार को पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर 1.पुलिस उपाधीक्षक  चोब सिंह 2. उ0नि0 हरिश्चन्द्र को पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अंग वस्त्र के साथ पुष्प माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से  पुलिस अधीक्षक  द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई ।  सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनायें दी गई ।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे । सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मचारियों का सेवा विवरण –
1. पुलिस उपाधीक्षक  चोब सिंह पुलिस बल में दिनांक 01.10.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष 29 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।
2. उ0नि0ना0पु0 850570047 श्री हरिश्चन्द्र पुलिस बल में दिनांक 01.10.1985 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।