पुलिस ने 05 वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर पाँच वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।अमीन मल्लाह पुत्र रामलखन (59 वर्ष), जवाहिर मल्लाह पुत्र रामलखन (58 वर्ष), नारद मल्लाह पुत्र रामलखन (50 वर्ष), धरीक्षन मल्लाह पुत्र हनुमान मल्लाह (52 वर्ष), सभी निवासी शाहनिन्दा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, कृष्णानन्द पुत्र सुरेश खरवार (45 वर्ष), निवासी ग्राम अहिरौली, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर ,पुलिस ने बताया कि सभी वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई और सफलता पूर्वक उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय हमराह, थाना मुहम्मदाबाद,उ0नि0 ईश्वरचन्द त्रिपाठी, थाना मुहम्मदाबाद थे।

